Apple Product Launch 2025: iPhone Air, iPhone 17 Pro aur Smart Gadgets ने किया धूम, मगर ‘cannibalism’ का खतरा!
Apple का नया प्रोडक्ट लॉन्च – एक साथ धमाकेदार और confusing!: Apple ने 9 सितंबर को अपना बड़ा इवेंट किया और कई नए प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए। इसमें AirPods Pro 3, Apple Watch का नया मॉडल, iPhone Air और iPhone 17 Pro शामिल थे। इस बार Apple Watch में ब्लड प्रेशर चेक करने का फीचर आ गया है, AirPods Pro 3 में हार्ट रेट सेंसर और iPhone Air दुनिया का सबसे पतला फोन बन गया है। iPhone 17 Pro में A19 Pro चिप और सुपर पावरफुल कैमरे दिए गए हैं। इवेंट देखकर सबको लगा कि Apple फिर से नया करिश्मा लेकर आया है। लेकिन साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि इस बार Apple ने अपने ही प्रोडक्ट्स को आपस में भिड़ा दिया है।
Apple Watch बनाम AirPods Pro 3: Apple Watch हमेशा से हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए बेस्ट डिवाइस मानी जाती थी। ये आपकी हार्टबीट, ऑक्सीजन लेवल, स्टेप्स और कैलोरी सब गिन लेती है। नए मॉडल में तो ब्लड प्रेशर भी चेक करने का फीचर आ गया है। लेकिन इस बार AirPods Pro 3 भी कुछ ऐसा ही करने लगे हैं। इनमें हार्ट रेट सेंसर और कैलोरी ट्रैकिंग का फीचर मिल गया है। यानी अब AirPods सिर्फ म्यूजिक सुनने के लिए नहीं, बल्कि हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए भी काम आएंगे। AirPods Pro 3 की कीमत है ₹25,900 जबकि नई Apple Watch की कीमत ₹45,000 से ₹50,000 है। ऐसे में कई लोग सोचेंगे कि जब AirPods दोनों काम कर रहे हैं, तो Watch पर इतना पैसा क्यों खर्च करें?
iPhone Air – पतला लेकिन अधूरा: इस बार का सबसे बड़ा सरप्राइज iPhone Air रहा। ये सिर्फ 5.6mm पतला है और देखने में बहुत शानदार लगता है। इसे बनाने के लिए स्पेसक्राफ्ट टाइटेनियम और Ceramic Shield 2 जैसी मजबूत टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसके पतले डिजाइन की वजह से इसमें सिर्फ 48MP का एक ही कैमरा है और स्पीकर भी बहुत बेसिक है। A19 Pro चिप तो है लेकिन vapor chamber नहीं, इसलिए फोन जल्दी गरम हो सकता है। कीमत भी बहुत ज्यादा है – 256GB मॉडल ₹1,19,900 और 512GB मॉडल ₹1,39,900। यानी इतना पैसा देकर एक फोन मिलेगा जो दिखने में तो अच्छा है, लेकिन फीचर्स के मामले में अधूरा।
नेपाल की पहली महिला पूर्व मुख्य न्यायाधीश Sushila Karki बनेंगी अंतरिम प्रधानमंत्री, जल्द लेंगी शपथ
iPhone 17 Pro – असली दमदार फोन: जहां iPhone Air थोड़ी कमी वाला लगता है, वहीं iPhone 17 Pro Apple की असली ताकत है। इसमें नया A19 Pro chipset है जो MacBook Pro जितना पावरफुल माना जा रहा है। इसमें vapor chamber और thermal system है जिससे फोन ज्यादा गरम नहीं होता। इसके कैमरे भी बहुत दमदार हैं – तीनों 48MP के हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Dolby Vision HDR और 4K120 जैसे फीचर हैं। भारत में इसका 256GB बेस मॉडल ₹1,34,900 का है। यानी iPhone Air से सिर्फ ₹15,000 ज्यादा में आपको एक बेहतर और पावरफुल फोन मिल जाएगा।
Apple के प्रोडक्ट्स का आपस में टकराव: इस बार Apple ने इतने सारे प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए हैं कि अब उसके अपने ही प्रोडक्ट्स एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। AirPods Pro 3 ने Apple Watch का काम करना शुरू कर दिया है और iPhone 17 Pro iPhone Air से ज्यादा बेहतर लग रहा है। ऐसे में ग्राहक सोच रहे हैं कि आखिर किसे खरीदें। यही वजह है कि टेक एक्सपर्ट्स इसे Apple का “product cannibalism” कह रहे हैं, यानी कंपनी ने अपने ही प्रोडक्ट्स को आपस में मुकाबले में खड़ा कर दिया है।
Trump का Russia-China Sanctions Plan: India को छोड़ा बाहर, NATO पर दबाव
भारतीय ग्राहकों के लिए मुश्किल: भारत जैसे देशों में Apple के प्रोडक्ट्स वैसे भी महंगे होते हैं। अब iPhone Air और iPhone 17 Pro में सिर्फ ₹15,000 का फर्क है। AirPods Pro 3 और Apple Watch में ₹20,000-25,000 का अंतर है। ऐसे में आम ग्राहक के लिए ये समझना मुश्किल है कि आखिर कौन सा डिवाइस खरीदे। कई लोग AirPods Pro 3 लेंगे क्योंकि वो हेल्थ और म्यूजिक दोनों का काम करता है। वहीं iPhone 17 Pro अपनी performance और practical features की वजह से iPhone Air से ज्यादा बिक सकता है।
Innovation तो है, strategy की कमी: ये इवेंट दिखाता है कि Apple आज भी innovation में सबसे आगे है। लेकिन अब उसे अपनी strategy पर भी ध्यान देना होगा। बहुत सारे प्रोडक्ट एक साथ लॉन्च करने का नुकसान यह है कि वो आपस में एक-दूसरे की sales को कम कर देते हैं। AirPods Pro 3 और Apple Watch इसका example हैं। iPhone Air और iPhone 17 Pro भी यही साबित करते हैं। अगर Apple ने अपनी pricing और planning ठीक से नहीं की, तो आगे चलकर उसे नुकसान हो सकता है।


